Home » News Update » तेनुघाट — उलगड्डा पंचायत के पुटकाडीह में बी एस सी क्लब के द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

तेनुघाट — उलगड्डा पंचायत के पुटकाडीह में बी एस सी क्लब के द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

तेनुघाट — उलगड्डा पंचायत के पुटकाडीह में बी एस सी क्लब के द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। गोमिया विधायक सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद का जोरदार स्वागत फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन कर्ताओं के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं फूल माला पहना कर किया गाय। मैच का उदघाटन मंत्री श्री प्रसाद के द्वारा फुटबॉल को किक मार कर किया गया। विजेता टीम के कप्तान को मंत्री योगेंद्र प्रसाद के द्वारा प्रथम पुरस्कार और कप दे कर सम्मानित किया गया। झारखंड सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता मंत्री ने कहा हमारी सरकार स्थानीय स्तर पर स्थानीय खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने के लिए एवं उसके उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील है। कई वर्षों से इस मैदान खेल आयोजित होते आ रहा है अगले वर्ष इस मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा और ओल्गडडा पंचायत अंतर्गत मुख्य सड़क से लेकर कई टोलों में सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। पुरुष टीम में कूष्मांडा ललपनिया और प्राइवेट एफ सी पेटरवार के बीच फाइनल खेला गया जिसमें पेटरवार की टीम एक गोल कर विजेता हुए। आगे बताते चले कि फुटबॉल टूर्नामेंट प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर कई वर्षों से आयोजित होते आ रहा है। इस टूर्नामेंट में कुल महिला एवं पुरुष के टीम मिला कर 16 टीम भाग लिए थे। आज महिला टीम में पुरुलिया और बोकारो के बीच फाइनल खेला गया जिसमें मैच ड्रॉ हो गया किसी भी टीम के खिलाड़ियों ने इस रोमांचक मैच में एक भी गोल नहीं कर सका। वहीं पुरुष टीम में कूष्मांडा ललपनिया और प्राइवेट एफ सी पेटरवार के बीच फाइनल खेला गया जिसमें पेटरवार की टीम प्राइवेट एफ सी की टीम एक गोल कर विजेता हुए। मंच का संचालन पंचायत मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू ने किया। इस मौके पर पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष महतो, अंचल अधिकारी अशोक राम, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, बोकारो जिला अध्यक्ष झामुमो रतन लाल मुर्मू, जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू, प्रकाश महतो, पंचायत समिति सदस्या यशोदा देवी, लालबहादुर शर्मा, दीपक गुप्ता, राजन नायक, पूर्व मुखिया कर्मी देवी, करमचंद मुर्मू, नारायण प्रजापति, श्रीराम हेंब्रम, बुधन सोरेन, महानंद मुर्मू सहित सैकड़ों गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal