Home » News Update » पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास।

पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास।

गोमिया: गोमिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम झिरकी के मुस्लिम टोला स्थित जामिया गुलशने आमना लीलबनात मदरसा के समीप पूर्व विधायक बबीता देवी ने शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि “स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला है। स्वच्छ वातावरण में ही शिक्षा, संस्कार और स्वास्थ्य का विकास संभव है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि इस शौचालय निर्माण से मदरसा के बच्चों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को अत्यंत सुविधा प्राप्त होगी।

बबीता देवी ने कहा कि माननीय मंत्री के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और सरकार की प्राथमिकता है कि हर घर और हर संस्था तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें, जिससे क्षेत्र सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर हो सके।

 

इसी क्रम में उन्होंने विधानसभा के हजारी नायक टोला में विधुतीकरण कार्य का उद्घाटन, स्वांग उत्तरी मल्हा टोली स्थित सरस्वती मंडप के समीप सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, स्वांग उत्तरी में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, तथा गोमिया अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। मुख्य रूप से शकील राज, रब्बानी अंसारी, अशोक यादव, इम्तियाज अंसारी, कुदूस अंसारी, आशिक अंसारी, नेहाल नासिर, अरशद हुसैन, सरफराज आलम, सनाउल्लाह, जियरात आलम, सराफत हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal