बेरमो /केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में “विकसित भारत बिल्डाथॉन” का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी सृजनशीलता और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की भावना को प्रोत्साहित करना था।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे और मुख्य अतिथि मनीष चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्य ने कहा कि “विकसित भारत बिल्डाथॉन युवाओं के लिए एक ऐसा मंच है जहाँ वे अपने विचारों को तकनीकी समाधानों में बदलकर देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं।” कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट विलेज, और स्वास्थ्य नवाचार पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।मनीष चौधरी ने विद्यार्थियों को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि विकसित भारत बिल्डाथॉन के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत बनने में सहयोग होगा। कार्यक्रम का संचालन स्वाति मलिका कुजुर ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार पाठक ने किया। इस प्रकार सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
