बगोदर–सरिया रोड स्थित कलश धाम इलाके के एक होटल में पुलिस ने सोमवार की रात छापेमारी कर 11 युवक-युवतियों को बरामद किया। सभी युवक-युवतियाँ हजारीबाग और गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
छापेमारी के बाद होटल को पूरी तरह सील कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी युवक-युवतियों से पूछताछ के बाद उन्हें पीआर बांड पर छोड़ा जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए होटल संचालक से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।
