रांची, 15 अक्टूबर 2025।
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा (केंद्रीय समिति) के मुख्य संयोजक महमूद आलम ने आज रांची स्थित स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी (झारखंड सरकार) के कार्यालय में मुलाकात कर अपने क्षेत्र विष्णुगढ़ प्रखंड की जनसमस्याओं एवं झारखंड आंदोलनकारियों से संबंधित तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा।

इस दौरान महमूद आलम ने मंत्री महोदय से आग्रह किया कि झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान और जनहित के मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक पहल की जाए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के योगदान को राज्य कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की स्वीकृति दी।

मंत्री महोदय ने अपने कार्यक्रम अनुसार 18 नवंबर 2025 की तिथि निर्धारित की है, जिस दिन विष्णुगढ़ प्रखंड में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के बैनर तले चिन्हित आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस मुलाकात के दौरान महमूद आलम ने कहा कि “हमारा उद्देश्य है कि जिन आंदोलनकारियों ने झारखंड राज्य के निर्माण में अपना सब कुछ समर्पित किया, उन्हें उनका हक और सम्मान मिले। यह सम्मान समारोह उसी दिशा में एक कदम है।”
