Home » News Update » इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान तथा दीपावली मिलन समारोह का हुआ भावुक आयोजन

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान तथा दीपावली मिलन समारोह का हुआ भावुक आयोजन 

गिरिडीह —- इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा दो विशेष कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया, जो भावनात्मक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहे।

  कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अक्टूबर को नेचर व्यू मे क्लब की वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान में एक हृदयस्पर्शी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उनका पारंपरिक तिलक, पुष्पवर्षा और कविता पाठ के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वंही इस मौके पर वरिष्ठ सदस्याओं ने रैम्प वॉक और खेलों में भाग लेकर माहौल को आनंदमय बना दिया। इस दौरान क्लब की ओर से उन्हें सैश, क्राउन और उपहार भेंट किए गए। वरिष्ठों ने कहा कि ऐसा आत्मीय और आनंददायक अनुभव उन्हें पहले कभी नहीं मिला।

इस मौके पर क्लब द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। इस वर्ष समारोह को “स्वदेशी और पर्यावरण-संवेदनशील दीपावली” के रूप में मनाया गया। क्लब की सदस्याओं ने मिट्टी के दीयों और स्वदेशी सामग्रियों का प्रयोग कर आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहित किया। मिठाई, उपहार और दीपों के साथ सभी ने मिलकर प्रेम व सौहार्द्र के इस पर्व को मनाया।

इन दोनों आयोजनों की अगुवाई पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूनम सहाय और क्लब अध्यक्ष कविता राजगढ़िया ने की। चार्टर्ड अध्यक्ष रंजना बगडिया, सचिव स्मृति आनंद, कोषाध्यक्ष मनीषा कपिसवे एवं अन्य सदस्या सुमन गौरीसरिया, तनुजा सहाय, सुनीता बरनवाल, तनुजा भूषण, सुषमा जैन , उषा डोकानियां , उषा केडिया सुनीता सिन्हा, संगीता सिंह आदि की सक्रिय भागीदारी ने आयोजनों को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal