Home » News Update » गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमुआ के चंदा मोड़ से दो युवक जाली नोटों के साथ किए गए गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमुआ के चंदा मोड़ से दो युवक जाली नोटों के साथ किए गए गिरफ्तार

गिरिडीह —- गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डाॅ विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जमुआ थाना क्षेत्र में गिरिडीह पुलिस ने बुधवार रात जाली नोट खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। चंदा मोड़ के पास से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। इस बाबत बताया गया कि रात करीब 8 बजे पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके उपरांत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चितरडीह रोड स्थित चंदा मोड़ पर पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को दो मोटरसाइकिल के साथ खड़ा देखा। वही मौके पर पुलिस को देखकर सभी भागने लगे, जिस पर सशस्त्र बल की मदद से दो युवकों को पकड़ लिया गया। इन गिरफ्तार युवकों की पहचान अभिषेक कुमार राणा (ग्राम फुफंदी, थाना बेगाबाद) और नितीन कुमार (ग्राम बेरिया, थाना हिरोडीह) के रूप में हुई है। दोनों के पास से 45 हजार रुपये के जाली नोटों का बंडल, दो मोबाइल फोन और एक यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल (संख्या JH11AK 4856) बरामद की गई। वंही पुलिस द्वारा

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पूरे जिले में जाली नोटों का वितरण करते हैं।

पुलिस ने जमुआ थाना में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार दो आरोपियों — योगेश मंडल और राज उर्फ राजेश मंडल — की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस छापेमारी दल में जमुआ थाना प्रभारी मणिकान्त कुमार, धनवार थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार पाल, घोड़थम्भा ओपी प्रभारी धमेन्द्र अग्रवाल, हिरोडीह थाना प्रभारी महेश चन्द्रा समेत जमुआ थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal