Home » News Update » झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक बेरमो अनुमंडल में सम्पन्न – 18 नवंबर के सम्मान समारोह की तैयारी पर हुई चर्चा

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक बेरमो अनुमंडल में सम्पन्न – 18 नवंबर के सम्मान समारोह की तैयारी पर हुई चर्चा

बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल स्थित कथारा स्टाफ क्लब में आज सुबह 11 बजे झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के बैनर तले एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के बेरमो अनुमंडल अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम अंसारी ने की, जबकि संचालन शंकर पासवान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के केंद्रीय संयोजक महमूद आलम उपस्थित रहे। इस बैठक का उद्देश्य विष्णुगढ़ प्रखंड के ग्राम नवादा में 18 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह की तैयारी और तीन सूत्री मांगों को लेकर रणनीति तय करना था। महमूद आलम ने बताया कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी इस भव्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष और योगदान को सम्मान देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलजुलकर तैयारी करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी अफ़्ज़ल अनिश, मोहम्मद जमीर, सरफराज, मुख्तार, अब्दुल जलील, रिसालत हुसैन, कमाल अंसारी, अख्तर अंसारी, मेराज अंसारी, मोहम्मद दिलदार, रियाजुद्दीन अंसारी, यूनुस अंसारी समेत कई अन्य आंदोलनकारी साथी उपस्थित रहे।

महमूद आलम ने कहा कि,

“यह सम्मान समारोह उन सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समर्पित है जिन्होंने राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया और आज भी समाज के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal