बेरमो /बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में बड़े घंटा की चोरी। बुधवार की रात्रि में बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से सबसे बड़े घंटा की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। चोरी का पता तब चला जब मंदिर कमिटी के सदस्य रामप्रवेश राम सुबह मंदिर खोलने आए तो उन्होंने देखा कि मंदिर से बड़ा घंटा गायब है तो तुरंत उन्होंने मंदिर के पुजारी रामायण मिश्रा को बताया धीरे धीरे मंदिर कमिटी के सारे पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों को सूचित किया गया। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव से घटना के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घंटे की रिकवरी के लिए पुलिस छापामारी कर रही हैं और जल्द से जल्द घंटे की रिकवरी कर ली जाएगी।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
