गिरिडीह: जिला तैलीक साहू समाज, गिरिडीह के नगर इकाई के द्वारा छठ पर्व के शुभ अवसर मे लागत मूल्य पर फल बिक्री केंद्र का शुभ आरंभ किया गया | जिसका उदघाटन गिरिडीह जिला तैलीक साहू समाज के संरक्षक श्री ब्रिजनंदन साहू, उमाचरन साहू, महासचिव धर्मप्रकाश, समाज के मुख्य पदाधिकारी हरगौरी साहू, संजय साहू,, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, सचिव मनीष गुप्ता, कोशध्यक्ष जयकिशन साहू, कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर गुप्ता, अभय साहा, रूपेश साहा, ने संयुक्त रूप से किया | बताया गया की पिछले पाँच वर्षों से लगातार उच्च कोटी के फल लागत मूल्य पर साहू समाज उपलब्ध कराते रहे है। इस वर्ष काश्मीरी सेब 70 रुपए किलो, नारंगी 70 रुपए किलो, आंध्रा का नारियल 80 रुपए जोड़ा, केला उचित मूल्य पर बेचा जा रहा है | फल बिक्री केंद्र लोहण्डा से पहली अर्घ तक रहेगा | गिरिडीह साहू समाज ये अपील करती है की फल बिक्री केंद्र आए और उच्च कोटी के फलों को खरीदे एवं सेवा का मौका दें। केंद्र को सफल बनाने मे समाज के सुमीत रंजन, विकास गुप्ता, सोनू साव, बिकास साहा, नीरज साहा, विक्की साव, गोरव गुप्ता, तथा समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

