Home » News Update » पेटरवार में गुप्त सूचना पर एसडीओ बेरमो ने लक्ष्मी लाइन होटल पर की छापेमारी

पेटरवार में गुप्त सूचना पर एसडीओ बेरमो ने लक्ष्मी लाइन होटल पर की छापेमारी

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल तेनुघाट को अग्रेत्तर कार्रवाई का निर्देश, थाने में प्राथमिकी दर्ज

शनिवार को बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुआ ने पेटरवार प्रखंड के लेपो गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23 पर स्थित लक्ष्मी लाइन होटल पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में यह पाया गया कि होटल में बिना मीटर विद्युत का अवैध उपयोग किया जा रहा था।

जांच में सामने आया कि होटल में लगी मीटर संख्या 10050504 के माध्यम से केडब्ल्यूएच 42715.3 का विद्युत उपभोग लगभग 1,50,000 रुपए की राशि में छुपाया गया था और वर्तमान में मीटर को किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया है।

मामले में होटल मालिक सुधीर कुमार महतो और एक व्यक्ति राजू कुमार मिश्री की उपस्थिति में जांच की गई। होटल में बिजली मीटर नहीं होने के कारण अवैध विद्युत उपभोग किया जा रहा था।

इस बाबत पेटरवार थाने में विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

एसडीओ बेरमो ने स्पष्ट किया है कि होटल मालिक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने घटना की सूचना विद्युत प्रमंडल तेनुघाट को देते हुए अग्रेत्तर जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले में विभाग द्वारा जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal