गिरिडीह — श्री रामकृष्ण महिला गिरिडीह महाविद्यालय में नए प्राचार्य के रूप में डॉ कृष्णानंद शर्मा ने विधिवत् रूप से पदभार ग्रहण किया। इन्होंने पूर्व प्राचार्या डॉ मधुश्री सेन सान्याल के उपरांत यह कार्यभार संभाला। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कमर्चारियों ने प्राचार्य का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट देकर किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय के गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना मेरा प्रथम कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं के समग्र विकास के लिए शिक्षा, संस्कृति, अनुशासन,और व्यवहार के क्षेत्रों में सुधार लाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉक्टर मधुश्री सेन सान्याल के द्वारा कॉलेज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला गया तथा डॉक्टर मधुश्री सेन सान्याल को एक बेहतरीन प्रशासक बताया गया ।वंही इस मौके पर पूर्व प्राचार्या डॉ. मधुश्री सेन सान्याल को सम्मान सह भावनात्मक विदाई महाविद्यालय परिवार द्वारा दी गई।

