Home » News Update » गुरूनानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से संपन्न

गुरूनानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से संपन्न 

सतगुरू नानक प्रगटिया मिट्टी धुंध जग चानन होया……….

  गुरूनानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से संपन्न 

शबद कीर्तन, लंगर व भव्य आरती का हुआ आयोजन

 हजारों लोगों ने छका लंगर 

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी समेत समेत कई गणमान्य लोगों ने की शिरकत

गिरिडीह —- सतगुरू नानक प्रगटिया मिट्टी धुंध जग चानन होया…… नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाणे सर्वत दा भला, नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार, जैसे कई धन-धन गुरूनानक देव जी महाराज के बोल वचन से गिरिडीह शहर भक्तिमय हो गया। मौका था गुरूनानक देव जी की 556 वें जन्मोत्सव का। बुधवार को भव्य रूप से गिरिडीह सिक्ख समाज के द्वारा गुरूनानाक देव जी का 556 वां प्रकाश पर्व मनाया गया। जन्मोत्सव को लेकर स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारे में अखंड पाठ का समापन शुक्रवार को गुरूनानक जयंती के अवसर पर हो गया। इस मौके पर 27 अक्टूबर से चल रहे सहज पाठ का समापन 5 नवम्बर को गुरूनानक जयंती के अवसर पर हो गया। 30 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक रोजाना सुबह पांच बजे पंजाबी मुहल्ला स्थित गुरूद्वारे से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था। साथ ही 4 नवंबर को स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा से गुरूनानक देव जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई थी। वहीं 5 नवम्बर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दिन व संध्या में विशेष दिवान सजाया गया था। गुरूनानक जयंती के मौके पर स्थानीय रागी जत्था भाई सतनाम सिंह व उनके पूरे जत्थे ने साथ सात-संगत को कीर्तन सुनाकर निहाल कर दिया। रागी जत्था की टीम ने उपस्थित सात-संगत को गुरूवाणी का उपदेश देते हुए कहा कि गुरूनानक देव जी आपसी भाईचारे के प्रतीक थे। उन्होंने विश्व में फैली कुरीतियों को दूर करने का काम किया था। इसलिए उनके बताये गये मार्गो पर चलने की जरूरत है ताकि देश में भाई चारे का माहौल बना रहे। मौके पर गुरूद्वारें को काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया था। दिन के 12 बजे से शबद-कीर्तन का दौर चालू हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया। इधर लंगर में सिक्ख समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और लंगर का आनंद उठाया। रात्रि में पंजाबी मुहल्ले गुरूद्वारे में भी शब्द – कीर्तन ओर लंगर का आयोजन किया गया और गुरूनानक देव जी की आरती हुई। मौके पर प्रधान डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि गुरूनानक जयंती खुशियों और अनन्द का उत्सव है। उन्होंने गिरिडीह वासियों को गुरूनानक जयंती की बधाई दी। सचिव सम्मी सलूजा ने कहा कि मन की बुराईयों से दूर करके इसे सत्य ईमानदारी व सेवा भाव से प्रकाशित करना ही प्रकाश पर्व है। प्रकाश पर्व में गिरिडीह विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्म पत्नी स्वेता शर्मा ने शिरकत की और लंगर में अपना सेवा दिया। इस दौरान गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से प्रधान डाॅ मोंगिया ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छोटे – छोटे बच्चों और महिलाओं के द्वारा भी कीर्तन किया गया। गुरू पर्व में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, अधिवक्ता संघ के सचिव चुन्नूकांत, भाजपा नेता विनय सिंह, समेत कई गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की और गुरू महाराज का आशाीर्वाद लिया। मौके पर डाॅ अमरजीत सिंह सलूजा, देवेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, कुंवरजीत सिंह, अजींद्र चावला, ऋषि सलूजा, राजेंद्र सिंह बग्गा, परमजीत सिंह कालू, तरणजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, प्रिंस सलूजा, राजेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, कुशल सलूजा, बलविंदर सिंह, प्रिंस सलूजा, हरमिंदर सिंह बग्गा, गुरूदीप सिंह बग्गा, रोमल सिंह, संदीप सिंह, सुधीर आनन्द सहित काफी संख्या में सिख समाज के महिला – पुरूष व बच्चें मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal