Home » News Update » गिरिडीह — रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरीडीह में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर 22 बटालियन झारखंड NCC

गिरिडीह — रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरीडीह में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर 22 बटालियन झारखंड NCC

गिरिडीह — रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरीडीह में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर 22 बटालियन झारखंड NCC हजारीबाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान NCC कैडेट्स ने सार्वजनिक स्थल पर वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति दी तथा साथ ही वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इसके पश्चात वंदे मातरम सांस्कृतिक गौरव और नागरिक जिम्मेदारी विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शिवांगी कुमारी को प्रथम, साल्वी सिन्हा को द्वितीय एवं आकृति और नंदनी को तृतीय स्थान मिला। वंही निर्णायक मंडल में प्रो. दीपिका कुमारी और प्रो. नम्रता तिर्की ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीटीओ डॉ पूनम प्रभा मुंडू ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्राओं को धन्यवाद् दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के. एन. शर्मा, डॉ संजीव कुमार सिन्हा, डॉ छाया रानी तिवारी तथा महाविद्यालय के अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal