Home » News Update » तेनुघाट — तेनुघाट में पहाड़ी शिव मंदिर पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा बीते 08 नवंबर को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।

तेनुघाट — तेनुघाट में पहाड़ी शिव मंदिर पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा बीते 08 नवंबर को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।

तेनुघाट — तेनुघाट में पहाड़ी शिव मंदिर पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा बीते 08 नवंबर को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार आयोजित भंडारे में समिति के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे शामिल हुए। इस संबंध में मंदिर के पुजारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि बीते दिन हुए रामायण पाठ के बाद सभी भक्तगण एक साथ मिल कर शनिवार को भंडारा में शामिल हुए और एक दूसरे से विचार विमर्श किए। आगे बताया कि भंडारा में पहले भगवान को भोग लगाया गया उसके बाद सभी भक्तगन भंडारा में शामिल हुए। आगे बताया कि जो भी भक्त भगवान से श्रद्धा पूर्वक और सच्चे मन से मनोकामना मांगते भगवान उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर बीरेंद्र प्रसाद, रतन कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिंह, रोहित कुमार, प्रताप कुमार, अजय अंबष्ट, सुनील कुमार, मधु सिन्हा, संगीता देवी, शालिनी कुमारी, सुषमा देवी, जूही सिंह, सुजाता कुमारी, पीहू कुमारी, कुंदन कुमार, संतोष कटरियार सहित तेनुघाट के भक्तगण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal