Home » News Update » चार साल से फरार गैस सिलेंडर लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार

चार साल से फरार गैस सिलेंडर लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार

बोकारो: वर्ष 2021 में बालीडीह थाना क्षेत्र के बालीडीह मोड़ के पास घटित गैस सिलेंडर लूट कांड में शामिल एक फरार आरोपी को बोकारो पुलिस ने चार साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2021 को बीपीसीएल बॉटलिंग प्लांट से घरेलू गैस सिलेंडर लोड कर जा रहे एक ट्रक को बोलेरो सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार के बल पर रोककर लूट लिया था। इस संबंध में ट्रक चालक चुनमुन कुमार यादव (निवासी जमरो, थाना-मोहनपुर, जिला-देवघर) के बयान पर बालीडीह थाना कांड संख्या-65/21, दिनांक 27.02.2021, धारा 395 भा.दं.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अनुसंधान के दौरान लूटा गया ट्रक एवं सिलेंडर बरामद कर लिए गए थे तथा कई अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। वहीं, इस कांड का एक प्रमुख आरोपी इरफान अंसारी, जो लगभग चार वर्षों से फरार चल रहा था, को 10 नवम्बर 2025 को कड़ी मेहनत के बाद चान्हो, रांची से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, इरफान अंसारी पूर्व में चान्हो में गैस एजेंसी का कार्य करता था और उसी ने गैस सिलेंडर को बेचने की योजना बनाई थी। इसी के बाद बाकी अपराधियों ने मिलकर ट्रक लूटने की साजिश रची थी।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: इरफान अंसारी उम्र: 39 वर्ष ,पिता: स्व. इसराईल अंसारी, पता: सोस बाजो टोली, थाना-चान्हो, जिला-रांची

आरोपी का आपराधिक इतिहास:

1. कुडू थाना कांड संख्या-65/20, धारा 395/412 भा.दं.वि.

2. कसमार थाना कांड संख्या-25/21, धारा 395/412 भा.दं.वि.

इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी:

1. इस्तेफाक अंसारी (पिठौरिया)

2. बसीर अंसारी (ओरमांझी)

3. आलम अंसारी (पतरातू)

4. मोहम्मद इमरान अंसारी (भदानी नगर, रामगढ़)

5. कलीम अंसारी (बड़काकाना)

6. खुशबुद्धीन अंसारी (पतरातू)

7. आशिफ अंसारी (ओरमांझी)

8. बाबु ठाकुर (बड़काकाना, रामगढ़)

छापेमारी दल:

पु.अ.नि. जितेन्द्र कुमार यादव

आ.503 लालदेव मोची

आ.759 राजेश कुमार पासवान

प्रा. चालक जीवा प्रसाद सोरेन

(सभी बालीडीह थाना, बोकारो से संबंधित)

बोकारो पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और शेष फरार अपराधियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

 

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal