Home » News Update » अधिवक्ता संघ चुनाव: स्कूटनी के बाद 41 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

अधिवक्ता संघ चुनाव: स्कूटनी के बाद 41 प्रत्याशी चुनावी मैदान में 

स्कूटनी के दौरान ज्वॉइंट सेक्रेटरी एडमिनिस्टेशन पद से एक प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द

 

गिरिडीह — गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर जारी सरगर्मी के बीच स्कूटनी के बाद कुल 41 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। स्कूटनी के दौरान ज्वॉइंट सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन पद पर विजय कुमार सिन्हा नामक प्रत्याशी का नामांकन रिजेक्ट किया गया है। वे एआईबी का परीक्षा पास नही थे, जिसके कारण उनका नामांकन रिजेक्ट कर दिया गया। स्कूटनी के बाद अब कुल 41 प्रत्याशी चुनावी मैदान मेें है। हालांकि आज नाम वापसी की अंतिम तिथि है।

अब तक चुनावी मैदान में मौजूद प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद से निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश सहाय के अलावे मोहम्मद शहनवाज व सुखदेव भाष्कर है।

जबकि उपाध्यक्ष पद से विशाल आनंद व बालगोविन्द साहू, महासचिव पद के लिए निर्वतमान महासचिव चुन्नूकांत के अलावे अजय कुमार सिन्हा, दशरथ मंडल, शिवेन्द्र चन्द्र त्रिवेदी, ज्वॉइंट सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन पद के लिए शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, मो शेर अली अंसारी, पंचानंद कुमार मूनी व मनोज कुमार यादव, ज्वॉइंट सेक्रेटरी लाईब्रेरी पद के लिए शुभोनिल समांता, ज्योतिष कुमार सिन्हा व शिव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए मीरा कुमारी, अमित कुमार सिन्हा, तुलसी महतो तथा सहकोषाध्यक्ष पद के लिए चन्दन सिन्हा, दिनेश राणा व धीरज कुमार सिन्हा के अलावे कार्यकारिणी सदस्य के 9 पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

स्टेट बार काउंसिल के निर्देश के बाद गिरिडीह अधिवक्ता संघ के चुनाव कार्य को संपन्न कराने के लिए दो ऑब्जरवर नियुक्त करने के साथ ही तीन आरओ बनाए गए है। बोकारो के अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव और धनबाद के अधिवक्ता बालेश्वर प्रसाद को जहां ऑब्जरवर नियुक्त किये गए है। वहीं गिरिडीह के महेंद्र देव, केशव दाराद और प्रमोद सिंह को आरओ बनाया गया है। स्कूटनी के बाद आरओ प्रमोद सिंह ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के कुल 16 पदों के लिए अब 41 उम्मीदवार चुनावी मैदान है। बताया कि नामांकन के दौरान कुल 42 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा था। जिसमें स्कूटनी के दौरान ज्वॉइंट सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन पद के प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा का नामांकन रद्द हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal