Home » News Update » आज दिनांक 26/11/2025 को ग्राम पंचायत कटिया बस्ती ने पीटीपीएस अंबेडकर मैदान में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर

आज दिनांक 26/11/2025 को ग्राम पंचायत कटिया बस्ती ने पीटीपीएस अंबेडकर मैदान में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर

आज दिनांक 26/11/2025 को ग्राम पंचायत कटिया बस्ती ने पीटीपीएस अंबेडकर मैदान में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के मुखिया किशोर कुमार महतो एवं संचालन रणधीर कपूर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पार्षद श्री राजाराम प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित थे तथा उनके द्वारा कहा गया कि“संविधान सिर्फ शासन की व्यवस्था नहीं बताता, बल्कि देश को एकजुट रखने वाला सर्वश्रेष्ठ दस्तावेज़ है। हमें इसके सिद्धांतों को अपने व्यवहार में उतारना चाहिए

आज संविधान दिवस बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ पीटीपीएस अंबेडकर मैदान में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान देश का सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक है, जो हर नागरिक को अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा,

“संविधान सिर्फ शासन की व्यवस्था नहीं बताता, बल्कि देश को एकजुट रखने वाला सर्वश्रेष्ठ दस्तावेज़ है। हमें इसके सिद्धांतों को अपने व्यवहार में उतारना चाहिए।”

पीटीपीएस अंबेडकर मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया

अंत में संविधान दिवस पर देश की अखंडता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुखिया नंदकिशोर महतो मनीष कुमार सूरज कुमार अनुज कुमार जितेंद्र कुमार मुकेश राम लालू कुमार भरत सिंह सिकंदर सिंह उत्तम सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

 

 

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal