झारखण्ड मे चल रहे सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम अब धीरे धीरे समापन के हो जा रहा है, जैसा की मालूम हो की यह कार्यक्रम 21 नवम्बर से 28 नवम्बर तक प्रस्तावित है और जिसका नाम सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम रखा गया, आज 26 नवम्बर क़ो पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत सरईडीह एंव शाहपुर पंचायत मे सेवा अधिकार कार्यक्रम का आयोजन हुआ, कार्यक्रम मे उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला परिषद सुदामा पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान, उप प्रमुख मीरा कुमारी, मुखिया रेखा देवी, एंव जिला पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार, मुखिया पति धनजय प्रसाद के साथ सभी विभागों के पदाधिकारी एंव ग्रामीण जनता मौजूद थे, आज का सेवा अधिकार कार्यक्रम बेहद अनोखा भी रहा क्योंकि आज 26 नवम्बर क़ो संविधान दिवस है और प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत संविधान के मूल प्रस्तावना क़ो पढ़कर उपस्थित सभी ग्रामीण एंव जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारियों क़ो संविधान की शपथ लीं, और याद दिलाया की आज के दिन ही 26 नवम्बर 1949 क़ो संविधान बना जो हर वर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है, नौडीहा बाजार प्रखंड के अब तक 9 पंचायत मे सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और लोगो ने बढ़ चढ़ कर आवेदन दिया लेकिन निष्पादन संख्या बहुत कम रहा है , आज शाहपुर पंचायत मे 255 लोगो ने आवेदन दिया लेकिन महज 9 आवेदनो क़ो ही निष्पादन होने का खबर है

