बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान दिवस को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से चलकर अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं संविधान की रक्षा हम करेंगे बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगाए।तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में एक संविधान बचाओ गोष्टी का आयोजन किया गया। जहां जिले भर से आए तमाम कांग्रेसियों ने संविधान बचाने हेतु अपने-अपने उद्गार व्यक्त किया इसी क्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि आज भारत अपने संविधान को अपनाए जाने की 76वीं वर्षगांठ बना रहा है। लेकिन आज जिस तरह की ताकत इस देश की सत्ता पर हावी है। वह संविधान की मूल अवधारणा को ही ध्वस्त करना चाहती है जो पूरी तरह गलत है। हमारा संविधान लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष और संतवाड़ी ढांचे को परिभाषित करने वाला है यह वह दस्तावेज है। जिसने पिछले 7 दशकों में राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों के माध्यम से राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है। आज हमारा कर्तव्य है कि हम इस संविधान की रक्षा करें चाहे इसके लिए हमें कोई भी कीमत चुकानी पड़े। पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा हमारा संविधान देश की संविधान सभा जिसमें हर क्षेत्र के विद्वान मौजूद थे। उनके अथक प्रयास से बनाया गया। ऐसे संविधान का निर्माण किया गया। जिसमें सभी लोग अपने-अपने धार्मिक और सामाजिक आजादी के साथ जी सके। लेकिन आज की मौजूदा सत्ता इस व्यवस्था को अपने हिसाब से तोड़ने में लगी है। आज हम सभी कांग्रेस कर्मियों का कर्तव्य है की हर हाल में हम संविधान की रक्षा करें। वंही इस गोष्ठी को मुख्य रूप से अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद अली खान, जोगेश्वर महथा, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, सचिन यादव, महेश भगत, अनिल चौधरी, जुनेद आलम, मनोज राय, संतोष दास ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौतम कुमार सिंह, गुलाम मुस्तफा, पंकज कुमार सागर, कृष्ण सिंह, विनीत भास्कर, मोहम्मद सरफराज, बिलाल हुसैनी, यश सिन्हा, अहमद राजा, नूरी मोहम्मद, सोहेल वाहिद अंसारी, मसीर आलम, शाहनवाज आलम, आलोक चौधरी, आसिफ अली, अमानत अली, मुकेश कुमार, सैफुल राजा, नागेश्वर मंडल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


