Home » News Update » चुनाव हारने के बाद भी चंदन यादव का जनता के प्रति उत्साह बरकरार

चुनाव हारने के बाद भी चंदन यादव का जनता के प्रति उत्साह बरकरार

पटना, 11 नवंबर 2025 – बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रून्नी शैदपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले चंदन यादव ने हार के बावजूद जनता के प्रति अपना उत्साह और समर्पण दिखाया है। लाइव 11 न्यूज़ के पटना ब्यूरो प्रमुख राजेश सागर से बातचीत में उन्होंने कहा, “जनता ने मुझे प्यार दिया, लेकिन कहीं न कहीं मुझमें कोई कमी रही होगी, जो उन्होंने मुझ पर विश्वास नहीं किया।” चंदन यादव ने आगे कहा, “मैं हार नहीं मानूंगा। जनता की सेवा के लिए हर वक्त तत्पर रहूंगा। मेरे लिए कोई जाति या धर्म मायने नहीं रखता। रून्नी शैदपुर विधानसभा क्षेत्र में अगर कोई व्यक्ति 12:00 बजे रात में भी मुझे याद करता है, तो मैं उनके लिए हमेशा खड़ा हूं।” उन्होंने कहा, “मैं हार गया, तो क्या हुआ? हार करके भी मैं जीत गया हूं। जनता की सेवा ही मेरे लिए धर्म है। मानिक चौक धकजरी की जनता ने मुझे अपने परिवार में सम्मिलित किया और शादी में बुलाया, मैं बिना कुछ सोचे इस शादी में सम्मिलित हुआ।धकजरी मे दुःख हो या सुख कोई भी याद करेगा मै जरूर शामिल रहुँगा”चंदन यादव ने बताया कि वे हमेशा से जनता के बीच रहे हैं और आगे भी रहेंगे। वे हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में सम्मिलित होने का प्रयास करेंगे l

पटना से राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal