Home » News Update » तेनुघाट — नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर मन और समाज को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति को आत्म

तेनुघाट — नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर मन और समाज को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति को आत्म

तेनुघाट — नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर मन और समाज को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति को आत्म- नियंत्रण से दूर कर देती है और उसे विनाश की ओर ले जाती है। नशा के दुष्प्रभाव के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट के छात्र-छात्राओं ने 29 नवंबर 2025 को एक रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा नारा लगाया गया कि “खुद को जगा दे, नशा को भगा दे” “जीवन की ये है पुकार, नशा से रहो हमेशा होशियार” इस तरह नशा छोड़ने को लेकर बच्चों ने कई नारा लगाया, जिसे सभी लोग देखते हुए नज़र आए। यह रैली जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट से छोटा चौक तेनुघाट होते हुए बड़ा चौक तेनुघाट और बेरमो अनुमंडल कार्यालय से होते हुए फिर वापस विद्यालय पहुंची। रैली श्री राजीव रंजन पीजीटी इकोनॉमिक्स एवं श्रीमती पूनम लकड़ा स्टाफ नर्स के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अन्य शिक्षक अशोक कुमार सिंह, रवि राय, राजीव रंजन, भागीरथ सिंह चौहान, सुप्रकाश दास, शिवम निषाद, अन्विता त्रिपाठी, आदित्य नारायण, सिंधु सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal