गिरिडीह में सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बाल विवाह रोकथाम जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इस रैली में सैंकड़ो बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
इस रैली का उद्देश्य ग्रामीण समाज में यह संदेश फैलाना था कि 18 वर्ष से कम उम्र में शादी कराना कानूनन अपराध है, और इससे बेटियों का भविष्य नष्ट होता है।
वंही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की संस्थापक शिल्पा कुमारी द्वारा की गई। टीम ने गाँव-गाँव जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान ट्रस्ट की टीम ने लोगों से अपील की कि बेटी को पढ़ने दिया जाए, और किसी भी बाल विवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
वंही कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया गया और बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर संस्था की सचिव शिल्पा कुमारी, अध्यक्ष छोटी कुमारी, संयोजक अमित कुमार, कार्यालय प्रभारी मनोहर आलम के साथ कार्यकर्ताओं में विनोद कुमार, शमा परवीन, अनीता माल्टो, मौसमी राम, नीलम शर्मा, गीता पांडे, भारती कुमारी, मनोरमा देवी आदि मौजूद थे।
