तेनुघाट — बोकारो जिला परिषद सदस्य अध्यक्ष सुनीता देवी ने जिला परिषद फंड से कई योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें तेनुघाट सिविर संख्या दो में चबूतरा का शिलान्यास, वही सरहचीया पंचायत के झिरकी गांव में लुगू बाबा मंदिर के नजदीक सेड का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ। मौके पर चितरंजन साहू, मुखिया बिंदु देवी, मांडवी कुमारी, राकेश कुमार एवं चंद्रशेखर झा मौजूद रहे। वही विशेष लोगों में इंडेश्वरी चौबे, मुकेश कुमार, प्रमोद सिंह, जगदीश सिंह, नरेंद्र सिंह उपस्थित थे।

