Home » News Update » गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल में एसीबी की टीम ने, सीआई सुरेंद्र यादव और उनके सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल में एसीबी की टीम ने, सीआई सुरेंद्र यादव और उनके सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल में पदस्थापित अंचल निरीक्षक (सीआई) सुरेन्द्र यादव को धनबाद से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने कार्रवाई के दौरान सीआई को 6 हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा। इस कार्रवाई में सीआई के सहयोगी मुकेश कुमार को भी हिरासत में लिया गया है, जिसे एसीबी की टीम अपने साथ धनबाद ले गई। बताया जा रहा है कि शिकायत के आधार पर एसीबी ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया था। बेंगाबाद अंचल में हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal