Home » News Update » इच्छा पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर, भुरकुंडा बाजार में अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन को लेकर रामगढ़ एसपी अजय कुमार को दिया गया निमंत्रण पत्र

इच्छा पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर, भुरकुंडा बाजार में अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन को लेकर रामगढ़ एसपी अजय कुमार को दिया गया निमंत्रण पत्र

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आगामी 14 जनवरी को इच्छा पूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर सह खोपड़िया बाबा धर्मशाला, भुरकुंडा बाजार में आयोजित होने वाले अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में रामगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार को विधिवत निमंत्रण पत्र सौंपा गया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने एसपी अजय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बुके भेंट कर उनका अभिवादन किया गया, तत्पश्चात उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने हेतु निमंत्रण कार्ड सौंपा गया। समिति ने बताया कि इस भव्य धार्मिक आयोजन में यूपी–बिहार के सुप्रसिद्ध स्टार भजन गायक श्री कुमार अर्जुन जी का पावन आगमन हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह अष्टयाम अखंड हरि कीर्तन मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 14 जनवरी से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप देने हेतु प्रशासन से भी सहयोग का अनुरोध किया गया है।

निमंत्रण देने के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष पप्पू सिंह विनय मिश्रा, लोकेश कुमार, अभिषेक मिश्रा, सुनील यादव एवं संजय गोस्वामी उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक वातावरण के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला यह आयोजन क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है।

 

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal