गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 141 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष सतीश केडिया द्वारा पार्टी का झंडा तोलन किया गया और राष्ट्रगीत गाया गया । वंही इसके साथ ही साथ जिला भर के सभी प्रखंड कार्यालय में और पंचायत के पदाधिकारियों के घर पर भी झंडा फहराया गया एवम जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के आजादी से पहले और आजादी के बाद देश की आजादी और देश के नवनिर्माण में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर पार्टी में नए जुड़े लोगों को इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान गोष्टी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोई पार्टी नहीं एक विचारधारा है एक आंदोलन है जिसने देश की आजादी के आंदोलन को एक सूत्र में पिरोने का काम किया और बृहद रूप से आंदोलन चलाकर सैकड़ो कुर्बानियों के बाद देश को आजादी दिलाई और आजादी के बाद हमारे मुल्क में जहां एक सुई नहीं बनती थी हमारे मुल्क को अंग्रेजों ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया था इस मुल्क को सजाने संवारने हजारों उद्योग डैम आई आई टी एआईआईएमएस इसरो जैसे संस्थान खड़ा किया जिन्होंने इस देश के बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद की और आज भी पूरा देश इन संस्थाओं से निकले लोगों की बदौलत चल रहा है जबकि आज इस देश में जो नफरत वादी सत्ता बैठी है उन्होंने इस देश के संघीय ढांचे को लगातार कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी व्यवस्था ईडीसीबीआई जैसी संस्थाएं जो स्वशासी संस्थाएं थी उनको पूरी तरह से केंद्र सरकार का गुलाम बनकर अपने विरोधियों को कुचल ने का काम यह सरकार कर रही है लेकिन हम कांग्रेस के लोग हैं जिन्होंने देश को आजादी दिलाई है हमें फिर से आज देश को बचाना है एक नई लड़ाई लड़नी है जो पूरी तरह से देश की दूसरी आजादी के जैसा होगा। इस अवसर पर गोष्टी को संतोष मिश्रा बलराम यादव गौतम सिंह मोहम्मद अली खान मेराज अंसारी आदि कई लोगों ने संबोधित किया और कांग्रेस के इतिहास और वर्तमान के बारे में विस्तार से चर्चा की इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया मौके पर मोहम्मद शमी सुलेमान अख्तर सिकंदर अंसारी मोहम्मद सोहेल मदन विश्वकर्मा कृष्ण सिंह पंकज सागर जुनेद आलम यश सिन्हा सोनू खान सुलेमान अख्तर बिलाल अहमद हुसैनी शाहनवाज आलम धनंजय सिंह संतोष वर्मा मोहम्मद निजामुद्दीन अशोक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

