Home » News Update » महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने फिर किया गिरिडीह सहित पूरे झारखंड का नाम रौशन जीते 3 स्वर्ण 3 रजत और 1 कांस्य पदक।

महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने फिर किया गिरिडीह सहित पूरे झारखंड का नाम रौशन जीते 3 स्वर्ण 3 रजत और 1 कांस्य पदक।

बोकारो के गुरुगोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में 27 से 29 दिसंबर तक हुए पहले महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह से गए आठ खिलाड़ियों में से सात ने पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे। इस बाबत

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि 27 से 29 दिसंबर तक बोकारो के गुरुगोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें पूरे भारत के 19 राज्यों से 900 महिला ताइक्वांडो के खिलाड़ी भाग लेने आई हुई थी।

इस प्रतियोगिता में गिरिडीह के भी 8 महिला खिलाड़ी कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के साथ गई हुई थी और झारखंड टिम का प्रतिनिधित्व करते हुए खेल रही थी।

इस दौरान हमेशा की तरह इस बार भी गिरिडीह के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का लोहा मनवाते हुए 8 में से 7 खिलाड़ी पदक अपने नाम करने में कामयाब रही।

*इस प्रतियोगिता मेंपदक जीतने वाले खिलाड़ियों में-* “द बैलेंस पाथ एकेडमी”की ज्योति राज ने स्वर्ण पदक, साक्षी कुमारी,अंजुम आरा और शिवानी कुमारी ने रजत पदक अपने नाम किया वहीं “के टाइगर ताइक्वांडो एकेडमी” की सोनाक्षी कुमारी,आयशा विंत अफजल ने स्वर्ण पदक और तनीषा आर्य ने कांस पदक अपने नाम किया।

श्री स्वर्णकार ने बताया कि यह प्रतियोगिता इस वर्ष का आखिरी प्रतियोगिता था और हमेशा की तरह इस बार भी गिरिडीह के खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए उम्मीद के परे पदक अपने नाम किया है और गिरिडीह ही नहीं पूरे झारखंड का नाम रौशन किया।

इन सभी खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने पर गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमीर शर्मा, उपाध्यक्ष सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो,संरक्षक पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा संघ के राहुल कुमार, पंकज कुमार, शशिकांत विश्वकर्मा, मनोहर बर्मा,तपन भट्टाचार्य, पार्थो मन्ना, मोहम्मद अली, राजकुमार साव,रोहित राय एवं ताइक्वांडो के खिलाड़ी श्वेता कुमारी, सुजाता कुमारी, नित्या, राध्या,अंशुमान, नयन भट्टाचार्य, आस्था गुप्ता एवं अन्य सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों से सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना और बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal