Home » News Update » गिरिडीह में झारखंड छात्र मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन,मौके पर पार्टी मेंशामिल हुए सैकड़ो विद्यार्थी।

गिरिडीह में झारखंड छात्र मोर्चा का एक दिवसीय सम्मेलन,मौके पर पार्टी मेंशामिल हुए सैकड़ो विद्यार्थी।

गिरिडीह विवाह भवन में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र विंग का एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी समाज, राज्य और देश का भविष्य हैं। विद्यार्थियों को अपने आप में में किसी भी विषय या मुद्या पर सवाल करने की क्षमता विकसित करना चाहिए। कोई कुछ कह दे तो उस पर आँख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक न्युटन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सेव नीचे ही क्यों गिरा? उन्होंने सोंचा, उनके मन में सवाल आया तो उन्होंने गुरूत्वाकर्षण के नियम का आविष्कार किया। वंही मोबाइल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल युवाओं में साकारात्मक और नाकारात्मक दोनों प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने कहा कि आप साकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें। इस दौरान देश में पिछले ग्यारह साल की राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कोई चाहता है कि भारत एक रंग में रंग जाए तो ये कदापि नहीं हो सकता। भारत को पूरा विश्व अखंडता में एकता का देश के रूप में जानता है। यही हमारे देश की खुबसूरती है। वंही सभा को झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि गिरिडीह में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज बहुत जल्द चालू होगा। झामुमो के वरिष्ठ नेता जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि एक अच्छा विद्यार्थी ही अच्छा नागरिक बनता है। झारखंड छात्र मोर्चा के नेता अभय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थी जेसीएम में शामिल हुए। मंत्री सुदिव्य कुमार ने सभी को माला पहनाकर और झामुमो का पट्टा पहनाकर शामिल करवाया । छात्र नेता अभय कुमार ने संगठन को पूरी ताकत से मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, जिला सह सचिव दिलीप कुमार, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, अभय सिंह , मेहताब मिर्जा सहित कई गणमान्य नेता मौजूद थे। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी यादव, डब्लू यादव, सुमेर वर्मा, आदित्य यादव, बिट्टू यादव, आशीष सिंह, रोहित मंडल, अंकित राज, राज पांडे, आशीष यादव, शिवम देव, रंजन वर्मा, विशाल झा, आर्यन वर्मा, प्रिंस प्रभाकर, सुजीत मंडल, पंकज साव, सागर, बंटी यादव, रोहन तूरी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal