बेरमो /गोमिया परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने आज 11:30 बजे दिन में कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ सुरक्षा पदाधिकारी अलोक कुमार, यूनियन प्रतिनिधि अंजनी त्रिपाठी, मिथलेश कुमार वर्क मैन इंस्पेक्टर मेकनिकल, सीनियर हजारी क्लार्क सम्मी अख्तर और आर पी मण्डल Sr OM भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान कैंटीन चालक गुप्ता जी को सख्त हिदायत दी गई कि वे पूर्ण गुणवत्ता पूर्ण सामग्री, खान भोजन दें, और सभी सामग्री को ढक्क कर रखें। साथ ही, कैंटीन में पूर्ण साफ सफाई रखने का निर्देश दिया गया। अगर किसी प्रकार की खामियां पाई गईं, तो कैंटीन संचालन रद्द कर दिया जाएगा। परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारियों की स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान कैंटीन की साफ-सफाई और गुणवत्ता की जांच की गई। परियोजना पदाधिकारी ने कैंटीन के अधिकारियों से कहा कि वे कैंटीन के संचालन में और सुधार करें और कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान करें।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
