तेनुघाट —- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को अपराध गोष्टी सह वनभोज कार्यक्रम किया गया। बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने शुक्रवार को तेनुघाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक किया जिसमे अनुमंडल के इंस्पेक्टर सहित थानेदार व ओपी प्रभारी शामिल थे। यहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने सभी थानेदारों से पुरे महीने में हुई मामला दर्ज पर जानकारी ली तथा निष्पादन करने के दिशा में जोर देने कि बात करते हुए कहा कि जितने भी लंबित कांड थानो में बहुत दिनों से पड़ा है उसको जल्द से जल्द निष्पादन किया जाय। न्यायलय द्वारा प्राप्त वारंट पर विशेष ध्यान देते हुए आरोपियों को न्यायलय में उपस्थित कराया जाय। आगे उन्होंने कहा कि किसी तरह के अपराध को पनपने नहीं दिया जाय हाल के दिनों ने कई चोरी, हत्या आदि कि घटना घटी जिसपर सबंधित थानेदार उक्त मामले के निष्पादन में लग जाय। उन्होंने कहा कि चोरी, डकैती, सहित नक्सल पर विशेष फोकस किया जाय। उन्होंने कई गंभीर मामले पर सबंधित थानेदारों से विशेष चर्चा कर मामले से अवगत हुए। बैठक में पुलिस उपाधिक्षक सह इंस्पेक्टर बेरमो नवल किशोर सिंह, जरीडीह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, गोमिया इंस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार, बेरमो इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति, धंनंजय कुमार सिंह, बिपिन कुमार, सहित नावाडीह, चंद्रपुरा, आईइएल, दुग्धा, बोकारो झरिया, महुवाटांड, ललपनिया, जगेश्वर आदि के थानेदार उपस्थित थे।

