Home » News Update » नगरपालिका आम चुनाव 2026: महापौर/अध्यक्ष व वार्ड पार्षद चुनाव के लिए निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित

नगरपालिका आम चुनाव 2026: महापौर/अध्यक्ष व वार्ड पार्षद चुनाव के लिए निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित

गिरिडीह। नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त (नगरपालिका) श्री रामनिवास यादव द्वारा गिरिडीह जिलांतर्गत महापौर/अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु विभिन्न निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को नामित किया गया है। यह नियुक्ति झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम 2011 एवं झारखण्ड नगरपालिका निर्वाचन नियमावली 2012 के तहत की गई है।

महापौर पद के लिए अपर समाहर्ता श्री विजय सिंह बीरूआ को निर्वाची पदाधिकारी तथा मो. अमीर हमजा (अंचलाधिकारी, बेंगाबाद) और श्री शशि भूषण वर्मा (अंचलाधिकारी, डुमरी) को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।

गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 01 से 09 के लिए श्री गणेश रजक, वार्ड संख्या 10 से 18 के लिए श्री जितेंद्र प्रसाद, वार्ड संख्या 19 से 27 के लिए श्री बिनोद कुमार सिंह तथा वार्ड संख्या 28 से 36 के लिए श्री अमरेन डांग को निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है। इनके सहयोग के लिए संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री आशुतोष कुमार, श्री वरुण कुमार, श्री इमरान फारूकी, श्री कांतु कुमार, श्री अश्विनी कुमार ओझा, श्री कपिलदेव मेहता, श्री प्रवीण कुमार और श्री डब्लू साव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बड़की सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए श्री संतोष गुप्ता को निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है। वहीं वार्ड संख्या 01 से 06 के लिए श्री संतोष कुमार तथा वार्ड संख्या 07 से 12 के लिए श्री ललित नारायण तिवारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री ऋषिकेश मरांडी, श्री संजय कुमार साव, श्री उत्तम कुमार और श्री अजय कुमार महतो को नामित किया गया है।

धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए श्री सुनील कुमार प्रजापति को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। वार्ड संख्या 01 से 06 के लिए श्री यशवंत कुमार सिन्हा तथा वार्ड संख्या 07 से 11 के लिए श्री देवेंद्र कुमार दास को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में श्री नरेश कुमार वर्मा, श्री अभिषेक कुमार, श्री इंद्रदेव कुमार, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री सन्नी आशीष बालमुचु और श्री अमित कुमार बेक को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal