टंडवा(चतरा)एनटीपीसी के राख ढुलाई में लगे ट्रांस्पोटर कंपनी के लोगो की मनममानी सर चढ़ कर बोलने लगा। एनटीपीसी परियोजना से निकलने वाली फ्लाई ऐश ढुलाई के नियमों का अनदेखी करते हुए जहां तहां सड़क किनारे राख गिरा दिए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की पर्यावरण दुषित हो रहा है। सड़क किनारे बसे स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐश लदे वाहन चालक खुले आम सड़क किनारे फ्लाई ऐश गिरा रहे हैं, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार फ्लाई ऐश गिराए जाने से आसपास के इलाकों में धूल का गुबार फैल रहा है। इससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर सड़क फ्लाई ऐश का पहाड़ जमा हो गया है । जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि फ्लाई ऐश के सुरक्षित ढुलाई को लेकर सरकार और एनटीपीसी द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश है। इसके बावजूद ट्रांसपोर्टर द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत प्रशासन से कई बार की है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन दोषियों पर कार्रवाई का खानापूर्ति किया जा रहा है । वहीं प्रशासन से लोगों की मांग है कि मामले की जांच कर सड़क किनारे फ्लाई ऐश गिराने पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि पर्यावरण और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

