Home » News Update » कथारा जीएम ग्राउंड में स्थानीय विस्थापित शाखा समिति का गठन।

कथारा जीएम ग्राउंड में स्थानीय विस्थापित शाखा समिति का गठन।

कथारा: मंगलवार को कथारा जीएम ग्राउंड में आरओएम रोड सेल से संबंधित कथारा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य असनापानी स्थानीय विस्थापित शाखा समिति का गठन करना था।
बैठक की अध्यक्षता विस्थापित नेता नरेश यादव ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से नई शाखा समिति का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से चयनित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

अध्यक्ष – आलम रज़ा
सचिव – हसनैन
कार्यकारी अध्यक्ष – फैजानुल
कोषाध्यक्ष – इसराफील एवं इरफान अहमद
संगठन सचिव – जागेवर मुंडा
उपाध्यक्ष – आज़ाद मो. साजिद
संगठन महासचिव – मुस्ताक अहमद

इसके अलावा बैठक में अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समिति स्थानीय विस्थापितों के अधिकार, रोजगार एवं समस्याओं को लेकर संगठित रूप से संघर्ष करेगी और प्रबंधन से वार्ता कर न्यायोचित समाधान की दिशा में कार्य करेगी।
बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय विस्थापित उपस्थित रहे और समिति गठन का स्वागत किया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal