Home » News Update » गोमिया सहित पूरे जिले में विकास कार्य तेज़ी से जारी : सुनीता देवी

गोमिया सहित पूरे जिले में विकास कार्य तेज़ी से जारी : सुनीता देवी

गोमिया: गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत स्थित बाजार के सरना स्थल में जिला परिषद मद से चबूतरा निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने स्थानीय मुखिया ममता देवी एवं वार्ड सदस्य बबीता देवी के साथ संयुक्त रूप से किया।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ज़िप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि गोमिया सहित पूरे जिले में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में निरंतर योजनाओं का शिलान्यास कर रही हैं। कुछ दिन पूर्व कैरा झरना में सेट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है तथा आने वाले एक माह के भीतर बोरवाडीह में पीसीसी गार्डवाल, तुलबुल सुंडी टोला में पीसीसी रोड सहित कई अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला परिषद लगातार प्रयासरत है और जनता की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

इस अवसर पर समाजसेवी चितरंजन साव, भगवान दास मांझी, बलदेव मुर्मू, चंद्रदेश सोरेन, संझुल मांझी, रमेश मांझी, प्रकाश हसदा, बाबूराम, वार्ड सदस्य विनोद टुटू सहित तुलबुल सरना समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal