टंडवा:प्रखंड क्षेत्र के पंचायत कसियाडीह में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा,राज्यसभा के पूर्व सांसद आयरन लेडि बहुजन समाज की शेरनी सुश्री बहन कुमारी मायावती जी का 15 जनवरी को 70 वां जन्मदिन पर केक काट कर कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सिमरिया विधानसभा अध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामावतार राम द्वारा बच्चों को कॉपी,कलम तथा अन्य सामग्री का वितरण किया गया। रामावतार राम बताया कि हमारी बहन कुमारी मायावती जी गरीबों एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी का जान एवम देश की शान है। हर जुर्म में आवाज उठाने वाली जानी जाती है। मौके पर उपस्थित जिला प्रभारी नागेश्वर राम,राजदेव राम दिवाकर राम,मुकेश राम,विकास कुमार,रोहित राम,सिकंदर राम, सोनू,बृजेश राम,प्रकाश राम, आशीष कुमार,पिंटू कुमार,प्रभु राम,दिलीप राम इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


