Home » News Update » झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन (JCMU) का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन खंडोली में सम्पन्न हुआ।

झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन (JCMU) का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन खंडोली में सम्पन्न हुआ।

रविवार को झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन (JCMU) का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन खंडोली में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर‌ बतौर अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह उपस्थित हुए। वंही इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी के विधायक सह मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, कोलयरी मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष फागू बेसरा राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अखिलेश महतो (राजू महतो), झामुमो जिला सचिव महालाल सोरेन, दिलीप मंडल उपस्थित रहे । इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड कोलियरी मजदूरसंगठन के पदाधिकारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन के आदमकद चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसके उपरांत संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा तथा मुख्य अतिथियों द्वारा सभा को संबोधन किया गया तथा संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं समेत झारखंड मजदूर संगठन के पदाधिकारी और नेतागण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal