Home » News Update » मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए गिरिडीह के 8 विद्यालय चयनित, शारदा कन्या विद्यालय को लगातार 5वीं बार फाइव स्टार सम्मान

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए गिरिडीह के 8 विद्यालय चयनित, शारदा कन्या विद्यालय को लगातार 5वीं बार फाइव स्टार सम्मान

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले के आठ विद्यालयों को मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। ये विद्यालय झारखंड राज्य के कुल 119 चयनित विद्यालयों का हिस्सा हैं। इस संबंध में चयन 8 जनवरी 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय समिति (JEPC) की बैठक में किया गया।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के सचिव द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार गिरिडीह जिले से चयनित विद्यालयों की सूची इस प्रकार है—

प्राइमरी ग्रामीण वर्ग :

प्राथमिक विद्यालय भंडारीडीह, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय घोंसे ऊपर टोला

एलीमेंट्री ग्रामीण वर्ग :

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरियांचू

एलीमेंट्री शहरी वर्ग :

पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय, पचंबा

उच्च विद्यालय ग्रामीण वर्ग :

उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोंदलो, प्लस टू एसएस उच्च विद्यालय कुम्हरलालो

उच्च विद्यालय शहरी वर्ग :

उत्क्रमित प्लस टू सर जेसी बोस बालिका विद्यालय

आवासीय वर्ग :

पीएम श्री झारखंड आवासीय विद्यालय, सरिया

चयनित विद्यालयों को न केवल विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने, बल्कि आने वाले समय में ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित करने का भी निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय, पचंबा ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय को मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में लगातार पांचवीं बार फाइव स्टार रेटिंग से नवाजा गया है। इससे पूर्व भी विद्यालय को जिला एवं राज्य स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

विद्यालय अपनी स्वच्छता, सुंदर एवं आकर्षक वातावरण, अनुशासन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है। यहां के छात्र-छात्राएं बाल संसद और इको क्लब के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विद्यालय को प्रमाणिकरण में गोल्ड श्रेणी भी प्राप्त हुई है। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी इस सफलता का अहम आधार रही है।

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन की घोषणा से विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, बाल संसद, इको क्लब, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने इस उपलब्धि के लिए छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, बाल संसद, इको क्लब, यूनिसेफ प्रतिनिधि संजय भारती, जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के पदाधिकारियों तथा मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी सभी का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal