Home » News Update » सुरक्षित, स्वस्थ और पर्यावरण – अनुकूल होली मनाने की अपील।

सुरक्षित, स्वस्थ और पर्यावरण – अनुकूल होली मनाने की अपील।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने नागरिकों से जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने का किया आग्रह

बोकारो: रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सुरक्षित, संयमित और पर्यावरण – अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि थोड़ी सी सावधानी से यह पर्व सभी के लिए आनंदमयी बनाया* जा सकता है।

क्या करें :-

हर्बल रंगों का उपयोग करें

त्वचा और आंखों की सुरक्षा के लिए इको-फ्रेंडली या हर्बल रंगों का ही प्रयोग करें।

त्वचा की सुरक्षा करें

होली खेलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल तेल या लोशन लगाएं, ताकि रंगों का दुष्प्रभाव कम हो और रंग आसानी से उतर सके।

पानी की बचत करें

सूखी होली या कम पानी का प्रयोग कर जल संरक्षण में सहयोग दें।

सहमति का सम्मान करें

किसी को रंग लगाने से पहले उनकी अनुमति अवश्य लें।

सुरक्षा का ध्यान रखें

आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनें और पुराने, आरामदायक कपड़े पहनें।

संतुलित आहार लें

मिठाइयों और तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

क्या न करें

जबरदस्ती से बचें

किसी के साथ भी जबरदस्ती रंग लगाने या होली खेलने से बचें।

हानिकारक रंगों का प्रयोग न करें

धातुई,पक्के या रासायनिक रंगों से दूरी बनाए रखें, ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करें

नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग न करें।

पर्यावरण और पशुओं का ध्यान रखें

पालतू या आवारा पशुओं पर रंग न डालें।

खतरनाक वस्तुओं का उपयोग न करें

अंडे, कीचड़ या पानी के गुब्बारों का प्रयोग न करें, इससे चोट लग सकती है।

होलिका दहन में सावधानी बरतें

दहन के समय ज्वलनशील वस्तुओं से दूरी बनाए रखें तथा प्लास्टिक या अन्य हानिकारक सामग्री नहीं जलाएं।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि सभी नागरिक जिम्मेदारी और सजगता के साथ त्योहार मनाएं, ताकि खुशियों के रंग समाज में सकारात्मकता और उल्लास भर सकें।

प्रशासन द्वारा शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal