गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर का एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय हरिचक में महानगर के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय की अध्यक्षता में हुई l
बैठक का मूल उद्देश्य प्रशिक्षण शिविर को लेकर योजना बैठक की गई l
इस प्रशिक्षण शिविर में कोडरमा के पूर्व जिला अध्यक्ष नीतिश चंद्रबंशी प्रभारी उपस्थित थे l इन्होंने कहा सभी मंडलों में प्रशिक्षण शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं को 7 विषयों पर 7 सत्र में प्रशिक्षण देना है इससे कार्यकर्त्ता में ऊर्जा का संचार होता हैं कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया जाता है l सभी मंडलों में बैठक की तिथि मंडल अध्यक्ष जिला कमेटी को देंगे इसके बाद मंडलों में प्रशिक्षण शिविर होगा l
प्रशिक्षण शिविर के संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष यदूनंदन पाठक ने कहा भारतीय जनता पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर सामाजिक दायित्व को कुछ सीखने का मौका मिलता है और मंडलों में बैठक कर कार्य योजना बनता है l
जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा प्रशिक्षण शिविर के लिए गिरिडीह महानगर से यदुनंदन पाठक संयोजक इनके अलावा श्याम कुमार, संजीव कुमार, शालिनी वैश्खीयार सह संयोजक बने हैं l
प्रशिक्षण शिविर 20 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी 16 मंडलों में करना है शिविर शाम 4:00 बजे से लेकर रात्रि विश्राम शिविर में ही होगी उसके अगले दिन शाम 4:00 बजे शिविर का समापन होगा जो 24 घंटे की होगी l प्रत्येक सत्र में अलग-अलग वक्ता होंगे इसके लिए जल्द पुरी टीम की घोषणा कर दी जाएगी l जिस तरह से जिला में टोली बनी है इसी तरह से मंडलों में एक संयोजक दो सह संयोजक की टोली बनाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा और वो प्रशिक्षण शिविर में साझा करेंगे l
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, एंथोनी स्वामी, सिकंदर हेंब्रम,नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, राजेश जायसवाल, मिथुन चंद्रवंशी,संत कुमार लल्लू, सुमन सिन्हा, सदानंद वर्मा,चिंतामणि सिंह,सुरेश मंडल,मनोज पांडे,अजय सिंह, सौरभ मिश्रा, पुरुषोत्तम चौधरी, देवराज,शिवकुमार यादव, राजू मंडल,राजू पंडित, अरविंद राय, फूलचंद प्रसाद,विवेक गुप्ता, जय मंगल राय खीरोधर दास पवन कंधवे सहित कई लोग थे
