गिरिडीह: रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह की छात्रा रिया कुमारी अकाउंट्स मेजर , NSS स्वयंसेविका का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर कोलकाता जो दिनांक 10.03.26 से 17.03.26 तक होनेवाली है, में हुआ है।जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालय के छात्र – छात्राएं शामिल होंगे। इस बाबत प्राचार्य डॉ के एन शर्मा ने छात्रा की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। इसे लेकर साथ ही महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी ने रिया कुमारी को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

