Home » News Update » पूरे झारखंड में 12 मार्च को बार काउंसिल का होगा चुनाव

पूरे झारखंड में 12 मार्च को बार काउंसिल का होगा चुनाव

तेनुघाट: झारखंड बार काउंसिल के चुनाव को लेकर तेनुघाट अधिवक्ता संघ में काफी गहमा गहमी चल रही है। सभी प्रत्याशी पूरे जोर शोर से चुनाव में लगे हुए हैं। बताते चले की गुरुवार 12 मार्च को बार काउंसिल का चुनाव होगा जिसमें पूरे झारखंड के अधिवक्ता अपना-अपना मत का प्रयोग करेंगे। इसी को लेकर सभी प्रत्याशी मतदाता को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए हैं। इसी को लेकर बुधवार को तेनुघाट के अधिवक्ता वकील महतो जो चुनाव में खड़े हैं वह तेनुघाट के अधिवक्ताओं के बीच अपना प्रचार किया। इस दौरान श्री महतो ने बताया कि वह तेनुघाट के अधिवक्ता के लिए हर वक्त हमेशा खड़े रहेंगे। साथ ही झारखंड के सभी अधिकताओं के हित के लिए कार्य करेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान होगा। जिसमें उनके साथ विजय किशोर गौतम, विनय कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, सिद्धेश्वर महतो, राजकुमार यादव, मनोज चौबे, गीता सिन्हा, उमेश प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

वही अधिवक्ता शौर्य द्विवेदी भी प्रचार के लिए तेनुघाट पहुंची। जहां पर उनके साथ अभिषेक मिश्रा, गणेश तिवारी, जुलेश प्रसाद, अशोक कुमार, रतन कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिवक्ता गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal