भुरकुंडा: केंद्रीय सरना स्थल बुध बाजार, भुरकुंडा में शुक्रवार को केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक मिथिलेश टुडू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन संतोष उरांव ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति का चुनाव किया गया।
चुनाव में मिथिलेश टुडू को अध्यक्ष, रितिका भोगता को कार्यकारी अध्यक्ष, जबकि अखिलेश टोप्पो, जोहरान करमाली, शामू मुंडा, रबिंदर तिर्की एवं रेणुका खलखो को उपाध्यक्ष चुना गया। संतोष उरांव को सचिव तथा देवकुमार बेदिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सह सचिव के रूप में मिंटू मुंडा, बिनोद बेदिया, सुरेश राजवार, आशीष उरांव एवं राजेंद्र मुंडा को जिम्मेदारी दी गई। कार्यालय सचिव के रूप में गोबिंद बराई का चयन किया गया।
संरक्षक मंडल में दर्शन गंझू, पैट्रिक मिंज, रवि उरांव और संजय लिंडा को शामिल किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महादेव बेदिया, कजरू गंझू, रावेल अक्का, पिंटू उरांव, रॉबिन तिग्गा, दीपकुमार नायक, संजय करमाली, शाहिल करमाली, राजकुमार मांझी, अरुण मुंडा, अभिषेक करमाली, कुणाल करमाली, मार्गरेट खलखो, रूपन देवी, जोशफिन डीक्रूज, प्रेमी शालोनी, संगीता देवी, रतन देवी, मालती देवी, ललिता देवी, राशेल तिग्गा, सोनू मुंडा, रोवन करमाली एवं लोवकी मुंडा को चुना गया।
बैठक में सरहुल पूजा को लेकर कार्यक्रम की तिथियां भी तय की गईं। निर्णय लिया गया कि 20 मार्च को रुषा एवं घड़ा में पानी भराई (पान भोरा) कार्यक्रम होगा। 21 मार्च को केंद्रीय सरना स्थल बुध बाजार में सरहुल पूजा समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं 22 मार्च को भव्य शोभायात्रा बुध बाजार सरना स्थल से निकलकर भुरकुंडा सयाल मोड़, पटेल नगर, बिरसा चौक, भुरकुंडा बाजार होते हुए थाना चौक के पीछे स्थित न्यू बैरेक सरना स्थल में मिलन समारोह सह समापन के साथ संपन्न होगी।
कार्यक्रम की जानकारी संतोष उरांव एवं देवकुमार बेदिया ने दी।
अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट,
