बेरमो: अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी की आवासीय कॉलोनी को प्रदूषण मुक्त करने के दावे फेल साबित हो रहे हैं.आनन-फानन में दो नंबर एसटीपी के उद्घाटन के बाद अब कॉलोनी की सड़कों पर सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है,जिससे स्थानीय निवासियों एवं कॉलोनीविसयों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
उद्घाटन के बाद बढ़ी मुसीबत-6 दिसंबर को डीवीसी के मेंबर टेक्निकल एसके पांडा और ईडी प्रोजेक्ट चैतन्य प्रकाश ने दो नंबर एसटीपी का उद्घाटन किया था.लेकिन,उद्घाटन के बाद से विगत् एक सप्ताह से ही झारखंड चौक,मार्केट पार्किंग,गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय,मुखिया विकास सिंह एवं डिग्री कॉलेज के प्रो अजय दत्ता के आवास के समीप स्थित चैंबरों से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है.
मुखिया ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल-गोविंदपुर सी के मुखिया विकास सिंह ने डीवीसी प्रबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना काम पूरा किए हड़बड़ी में उद्घाटन करने का खामियाजा आम जनता एवं कॉलोनीवासी भुगत रही है.लोग सड़क पर बहने वाले सिवरेज के गंदगी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं.उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की जांच और जलभराव पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.मामले पर डीवीसी के कंस्ट्रक्शन हेड देव प्रसाद खां ने कहा कि लाइन में जाम या लेवलिंग की गड़बड़ी के कारण रिसाव हो रहा है.उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कंपनी सभी कमियों को दूर नहीं कर लेती,उसे वर्क कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा.
राजेश सागर की रिपोर्ट,
