Home » News Update » विवेकानंद मैदान में एसटीपी का काम रुका,रामनवमी उत्सव को देखते हुए डीवीसी ने गड्ढे भरवाए…

विवेकानंद मैदान में एसटीपी का काम रुका,रामनवमी उत्सव को देखते हुए डीवीसी ने गड्ढे भरवाए…

बेरमो: अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान में सोमवार को एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रोक दिया गया.मैदान में जिस स्थान पर खुदाई की जा रही थी,वहीं रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के आधा दर्जन अखाड़ों के श्रद्धालु झंडा लेकर एकत्र होते हैं और झांकियों का प्रदर्शन करते हैं.

थाना प्रभारी की सक्रियता-मैदान में खुदाई की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव मौके पर पहुंचे.उन्होंने कार्य कर रही कंपनी भरत जी पटेल के प्रतिनिधियों से जानकारी ली.संवेदक एवं कंपनी के सुपरवाइजर ने बताया कि डीवीसी सिविल के वरीय प्रबंधक सरफराज शेख के निर्देश पर काम शुरू करवाया गया है.मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इंस्पेक्टर ने डीवीसी के जीएम (एचआर) एए कुजूर को वस्तुस्थिति से अवगत कराया और उत्सव संपन्न होने तक कार्य स्थगित रखने का निर्देश दिया.

मैदान को समतल करने का निर्देश-जीएम एचआर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कंस्ट्रक्शन हेड सह वरीय प्रबंधक मैकनिकल देव प्रसाद खां को तत्काल कार्य बंद करने का निर्देश दिया.इसके बाद कंस्ट्रक्शन हेड ने संवेदक जितेंद्र यादव और सुपरवाइजर राजेश सिंह को खुदाई किए गए गड्ढों को भरकर मैदान को पूर्व की भांति समतल करने का आदेश दिया.आदेश मिलते ही जेसीबी लगाकर काम बंद कर दिया गया और मैदान को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित कर दिया गया.

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal