“नमामि गंगे” योजनान्तर्गत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के अवसर पर आयोजित “Mega Cleanliness Drive” को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा एवं अन्य वरीय अधिकारियों से मुलाकात कर गंगा स्वच्छता अभियान को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि गंगा की स्वच्छता केवल एक योजना नहीं,बल्कि हमारी आस्था,संस्कृति और भविष्य से जुड़ा हुआ विषय है। इसे जनभागीदारी के माध्यम से एक व्यापक जनआंदोलन का रूप देना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही फुसरो नगर परिषद क्षेत्र की जमीनी हकीकत से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों जैसे साफ-सफाई की स्थिति,जल निकासी की समस्या,पेयजल आपूर्ति एवं अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। हमारा संकल्प है कि स्वच्छता, पारदर्शिता एवं सतत विकास के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने में अपनी सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाई जाए। बैठक मे मेयर भोलू पासवान उप मेयर पूजा कुमारी व फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रेणु देवी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

