बेरमो /बोकारो थर्मल स्थित पावर प्लांट के 11 केवी केबल में तकनीकी खराबी के कारण पिछले 30 घंटों से अधिक समय से क्षेत्र की तीन चौथाई आवासीय कॉलोनियां और निजी कॉलोनियां अंधेरे में डूबी हुई हैं। बिजली गुल होने से न केवल आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, बल्कि अब क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर भी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे 11 केवी केबल में अचानक फॉल्ट आ गया, जिससे प्लांट के ए टू फीडर से जुड़े कई इलाके प्रभावित हो गए। बिजली आपूर्ति ठप होने से सीआईएसएफ कैंप, सिक्स यूनिट, जीएम कॉलोनी, वैशाखी कॉलोनी, मुर्गी फॉर्म, नूरी नगर, बाजार टांड़, निशन हाट, लेबर क्वार्टर, सीएमडी, डी टाइप, गोविंदपुर बस्ती, जीएमटी, एचएमटी और गैरमजरुआ बस्ती पूरी तरह अंधेरे में डूब गए।
डीजीएम विद्युत सुरजीत सिंह ने बताया कि टीम लगातार काम कर रही है और खराबी को दूर करने का हर संभव प्रयास जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर ली जाएगी।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
