Home » News Update » भुरकुंडा (गुरुद्वारा रोड) स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर की 27वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने का निर्णय

भुरकुंडा (गुरुद्वारा रोड) स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर की 27वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने का निर्णय

भुरकुंडा के सार्वजनिक शिव मंदिर (निकट गुरुद्वारा रोड) परिसर में दिनांक 07/04/2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 अप्रैल 2026 को मंदिर की 27वीं वर्षगांठ अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 एवं 24 अप्रैल को मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन, भंडारा एवं भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों में समाजसेवी पप्पू सिंह, जितेन्द्र सिन्हा, ओम प्रकाश, परमेश्वर केसरी, अमन चौहान, पिंकू सिंह, संजू यादव, मुन्ना साव, रिंकू दास, सन्नी कुमार, चुन्नू सिंह, बिट्टू गुप्ता, सन्नी, बोबीन मुखर्जी, राहुल आनंद एवं संजय सोनी शामिल रहे।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal