Home » News Update » कान्हाचट्टी में ‘स्कूल रुआर 2026’ का शंखनाद: शिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच पर जोर

कान्हाचट्टी में ‘स्कूल रुआर 2026’ का शंखनाद: शिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच पर जोर

दीपक सिंह

Chatra News: कान्हाचट्टी में प्रखंड स्तरीय रुआर सोमवार को जिला उपाध्यक्ष ब्रिजकिशोर तिवारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष मुखिया छोटू सिंह ने कहा कि कान्हाचट्टी प्रखण्ड में बहुत अच्छा से विद्यालय चल रहा है और हमेशा चलेगा हमारे रहते हुवे कोई भी विद्यालय में परेशानी नहीं होगी।

मुखिया छोटू सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि वे विद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जो समाज को आगे बढ़ा सकता है।

बैठक में नयी शिक्षा नीति की धारा-3 पर चर्चा की गई, जिसमें छात्रों के ठहराव और शिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच पर जोर दिया गया। स्कूली शिक्षा का प्राथमिक लक्ष्य सभी बच्चों का नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।

*स्कूल रूआर 2026 के उद्देश्य*

आँगनबाड़ी से 5+ आयुवर्ग के सभी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना।

5-18 आयुवर्ग के नामांकित सभी बच्चों का उपस्थिति सुनिश्चित करना।

विद्यालय से बाहर रह गये बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना।

अप्रवासी, अनामांकित एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चे का नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना।

पिछले वर्षों में कक्षा 1 से 11 तक के नामांकित सभी बच्चों का अगली कक्षाओं में शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति की पुष्टि करना।

सभी बच्चों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिगी में दर्ज कराना एवं नियमित अनुश्रवण करना।

नव-नामांकित बच्चों का शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना।

बैठक में सुबोध कुमार ,प्रदीप सिंह उर्फ छविराज कुमार, पंकज पाठक , सूरज उरांव , रजनीश पाठक,विनय रजक ,प्रदीप यादव,गोपीचंद्र राम, बच्चू सिंह, नवल किशोर सिंहा , अनीज सिंह, और कई शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal