Home » News Update » गायत्री शक्तिपीठ बालीडीह में जिला स्तरीय गोष्ठी संपन्न: प्रज्ञा युग की अगवानी के लिए संकल्पित हुए परिजन

गायत्री शक्तिपीठ बालीडीह में जिला स्तरीय गोष्ठी संपन्न: प्रज्ञा युग की अगवानी के लिए संकल्पित हुए परिजन

फुसरो (बोकारो): अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा रविवार को गायत्री शक्तिपीठ, बालीडीह में जिला स्तरीय गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी ‘शताब्दी अनुयाज कार्यशाला’ की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रगति प्रतिवेदन और संकल्प पत्र पर चर्चा

गोष्ठी के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए समन्वयकों ने अपने-अपने क्षेत्रों का प्रगति प्रतिवेदन और संकल्प पत्र जिला नेतृत्व को सौंपा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और संगठनात्मक मजबूती को परखना था।

गुरुदेव के सपनों को साकार करने का आह्वान

उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने कहा:

“हम सभी को नवयुग की अगवानी के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाना चाहिए। आने वाला समय ‘प्रज्ञा युग’ के नाम से जाना जाएगा। हमारे आराध्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का संकल्प है कि मनुष्य में देवत्व का जागरण और धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो, और यह अवश्यंभावी है।”

समयदान और अंशदान की अपील

गायत्री परिवार के संरक्षक बैजनाथ प्रसाद ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मिशन के कार्यों को गति देने के लिए सभी परिजनों को ‘समयदान’ और ‘अंशदान’ के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति

इस गोष्ठी में जिले भर से आए सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित परिजन शामिल थे:

  • पंचम महतो, रामसुभग झा, सुमन देवी
  • एस.एस. राम, प्रमोद जी, धीरेन्द्र महतो
  • वेद प्रकाश केशरी, गोपाल जी, नारायण चौधरी
  • धर्मदेव जी, शारदा देवी, सीमा देवी
  • देवती देवी, बेबी देवी, गिरिवर महतो

रिपोर्टर: शंकर प्रसाद (फुसरो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal